1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीटर, इंद्राणी दोनो ही शीना के क़ातिल हैं: सीबीआई

पीटर, इंद्राणी दोनो ही शीना के क़ातिल हैं: सीबीआई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 20, 2016 07:59 am IST,  Updated : Jul 20, 2016 07:59 am IST

सीबाआई ने मंगलवार को मुंबई हाई कोर्ट में शपथ पत्र दायर कर कहा कि शीना वोरा हत्या की हत्या की साजिश में इंद्राणी और पीटर दोनों बराबर से शामिल थे।

indrani-peter-mukherjee- India TV Hindi
indrani-peter-mukherjee

मुंबई: सीबाआई ने मंगलवार को मुंबई हाई कोर्ट में शपथ पत्र दायर कर कहा कि शीना वोरा हत्या की हत्या की साजिश में  इंद्राणी और पीटर दोनों बराबर से शामिल थे। सीबीआई ने ये शपथ पत्र पीटर मुखर्जी की ज़मानत याचिका के विरोध में दाखिल किया है।

पीटर भी बेटे राहुल और शीना वोरा के संबंध से ख़फ़ा था

स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की ज़मानत याचिका का विरोध करते हुए सीबीआई ने दलील दी कि पीटर भी इंद्राणी की तरह बेटे राहुल और शीना वोरा के संबंध से ख़फ़ा था। राहुल को आभास था कि शीना को जान का ख़तरा है इसलिए वह इंद्राणी और पीटर के फ़ोन रिकॉर्ड करता था। कॉल के रिकॉर्ड्स से पता चलता है कि पीटर भी दोनों के संबंधों से इंद्राणी जितना ही नाराज़ था।

पीटर ने किया था राहुल को गुमराह

शपथ-पत्र में कहा गया है कि शीना की हत्या के बाद पीटर ने इंद्राऩी के अलावा अन्य आरोपियों से भी बात की थी। इंद्राणी ने भी इसके पहले शीना से कई बार बात करने के फ़ौरन बाद पीटर से लंबी-लंबी बात की थी। शपथ-पत्र में ये भी कहा गया कि पीटर ने शीना की हत्या के बाद राहुल को ये कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि शीना ज़िंदा है।

सीबीआई को पीटर से जांच को प्रभावित करने का अंदेशा

सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि इस वक़्त ये मामला बेहद नाज़ुक मोड़ पर है इसलिए पीटर को ज़मानत नहीं मिलनी चाहिए वर्ना वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि उसने हांगकांग के सत्र न्यायालय, सिंगापुर और इंग्लैंड की अदालत से वहां जांच करने की अनुमति मांगी है।

ग़ौरतलब है कि इंद्राणी ने अपने पूर्व पति राजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर के साथ मिलकर 24 अप्रैल, 2012 में शीना की कथित रुप से हत्या की थी। इंद्राणी को पिछले साल गिरफ़्तार किया गया था जबकि ड्राइवर सरकारी गवाह बन चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत