1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खुशखबरी: पेट्रोल 63 पैसे, डीजल 1.06 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता

खुशखबरी: पेट्रोल 63 पैसे, डीजल 1.06 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2015 10:14 pm IST,  Updated : Dec 31, 2015 10:15 pm IST

नई दिल्ली: पेट्रोल के दाम आज 63 पैसे प्रति लीटर घटा दिए गए हैं। वहीं डीजल कीमतों में 1.06 रुपये लीटर की कटौती हुई है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को

petrol- India TV Hindi
petrol

नई दिल्ली: पेट्रोल के दाम आज 63 पैसे प्रति लीटर घटा दिए गए हैं। वहीं डीजल कीमतों में 1.06 रुपये लीटर की कटौती हुई है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुये यह ईंधन मूल्यों में इस महीने की तीसरी कटौती है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा कि दिल्ली में आज मध्यरात्रि से पेट्रोल का दाम 59.35 रुपये लीटर रह जाएगा। अभी यह 59.98 रपये लीटर है। इसी तरह डीजल का दाम 46.09 रुपये से घटकर 45.03 रपये प्रति लीटर पर आ जाएगा।

इससे पहले 16 दिसंबर को पेट्रोल के दाम 50 पैसे लीटर और डीजल के 46 पैसे लीटर घटाए गए थे। वहीं एक दिसंबर को पेट्रोल कीमतों में 58 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 25 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत