1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BHU में छात्रावासों से पेट्रोल बम, अल्कोहल की बोतलें जब्त

BHU में छात्रावासों से पेट्रोल बम, अल्कोहल की बोतलें जब्त

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2016 07:34 am IST,  Updated : Sep 03, 2016 07:34 am IST

BHU के विभिन्न छात्रावासों से कम से कम 8 पेट्रोल बम, लोहे की दर्जनो छड़ें, लाठियां, ईंट, अल्कोहल की खाली बोतलें और सिगरेट के पैकेट आज तलाशी के दौरान बरामद किए गए।

Banaras Hindu University- India TV Hindi
Banaras Hindu University

वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के विभिन्न छात्रावासों से कम से कम 8 पेट्रोल बम, लोहे की दर्जनो छड़ें, लाठियां, ईंट, अल्कोहल की खाली बोतलें और सिगरेट के पैकेट आज तलाशी के दौरान बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि यह तलाशी बुधवार की रात परिसर में हुई हिंसा के सिलसिले में ली गई। इसी के तहत पुलिस और BHU प्रशासन ने आचार्य नरेंद्र देव, बिड़ला और अन्य छात्रावासों में तलाशी ली तथा आधा दर्जन छात्रावासों को सील कर दिया। इस बात की भी जांच की जा रही है कि ये बम क्यों और कैसे रखे गए।

इस बीच बीएचयू प्रशासन ने 26 छात्रों को बुधवार को विवि परिसर में हुई हिंसा की घटना में कथित संलिप्तता के आरोप में निलंबित कर दिया है। साथ ही संस्थान ने मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई है जो एक पखवाड़े में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत