1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने तो मनमोहन सिंह की 'सराहना' की थी : नायडू

पीएम मोदी ने तो मनमोहन सिंह की 'सराहना' की थी : नायडू

 Written By: IANS
 Published : Feb 09, 2017 06:42 pm IST,  Updated : Feb 09, 2017 06:42 pm IST

सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'रेनकोट' वाले कटाक्ष का बचाव करते हुए कहा कि मोदी असल में पूर्व प्रधानमंत्री की 'सराहना' कर रहे थे।

Venkaiah Naidu- India TV Hindi
Venkaiah Naidu Image Source : PTI

नई दिल्ली: सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'रेनकोट' वाले कटाक्ष का बचाव करते हुए कहा कि मोदी असल में पूर्व प्रधानमंत्री की 'सराहना' कर रहे थे। नायडू ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, "प्रधानमंत्री ने मनमोहन सिंह का अपमान नहीं किया, बल्कि यह कहते हुए उनकी सराहना की कि इतने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन पर कोई दाग नहीं लगा।"

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें) 

राज्यसभा में बुधवार को मोदी की टिप्पणी को लेकर भारी हंगामा हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में कई घपले हुए लेकिन मनमोहन सिंह पर दाग नहीं लगा, इससे पता चलता है कि 'वह रेनकोट पहनकर नहाने की कला जानते हैं।'

कांग्रेस ने मोदी की टिप्पणी पर माफी की मांग को लेकर गुरुवार को लोकसभा से वॉकआउट भी किया। नायडू ने कहा, "वे किस मर्यादा की बात कर रहे हैं? उनके सदस्य भी इससे पहले प्रधानमंत्री का अपमान कर चुके हैं। सलमान खुर्शीद ने एक बार प्रधानमंत्री को नपुंसक कहा था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत