1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘PM मोदी देश के प्रधान सेवक, उन्‍हें चमचों की जरूरत नहीं’

‘PM मोदी देश के प्रधान सेवक, उन्‍हें चमचों की जरूरत नहीं’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 10, 2016 05:44 pm IST,  Updated : Jun 10, 2016 05:45 pm IST

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सीबीएफसी के प्रमुख पहलाज निहलानी को लताड़ लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चमचों की जरूरत नहीं है।

ravi shankar prasad- India TV Hindi
ravi shankar prasad

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सीबीएफसी के प्रमुख पहलाज निहलानी को लताड़ लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चमचों की जरूरत नहीं है। निहलानी ने कहा था, 'हां, मैं नरेंद्र मोदी का चमचा हूं जैसा कि अनुराग कश्यप ने कहा। मुझे मोदी चमचा होने पर गर्व है। क्या मुझे इटली के प्रधानमंत्री का चमचा होना चाहिए।' निहलानी ने यह बात एनडीटीवी से बात करते हुए कही थी। वह यह बात अनुराग कश्यप की फिल्म उड़ता पंजाब के विवाद पर एनडीटीवी से बात कर रहे थे।

विरोधी दल का कहना है कि पंजाब में पिछले दस सालों से अकाली दल की सरकार है और पंजाब में ड्रग्स के मामले में उनकी प्रशासनिक खामियां इस फिल्म के जरिए उजागर होंगी। निहलानी साफ कह चुके हैं कि किसी भी राजनीतिक दल के दबाव में फिल्म में कोई कट को नहीं कहा गया है। केंद्र सरकार सीबीएफसी के काम में दखल नहीं देती है।

सेंसर बोर्ड ने ‘उड़ता पंजाब’ में 89 कट लगाने को कहते हुए सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया। इसके बाद फिल्‍म के प्रोड्यूसर्स ने बॉम्‍बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में फैसला सोमवार को आएगा। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निहलानी से कहा कि वे केवल फिल्‍म को सर्टिफाई कर सकते हैं उसे सेंसर नहीं कर सकते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत