1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'मन की बात' के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

'मन की बात' के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2017 11:26 pm IST,  Updated : Feb 25, 2017 11:26 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रेडियो पर 'मन की बात' के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इससे पहले 29 जनवरी को पीएम मोदी 'मन की बात' के जरिए देश की जनता से रुबरू हुए थे।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रेडियो पर 'मन की बात' के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इससे पहले 29 जनवरी को पीएम मोदी 'मन की बात' के जरिए देश की जनता से रुबरू हुए थे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इस प्रसारण में पीएम ने छात्रों से अपील की थी कि वे परीक्षा को जीवन-मरण का सवाल नहीं बनाएं। पीएम ने कहा, 'ये परीक्षा आपकी सफलता का पैमाना नहीं है।' उन्होंने कहा था कि आज के दौर में शिक्षा के सामने जो सबसे बड़ी चुनौती देख पाता हूं, वो यह कि शिक्षा परीक्षा केन्द्रित हो कर रह गई है। पीएम ने बच्चों के अविभावकों से कहा कि वो भी बच्चों की परीक्षा के दिनों को उत्सव की तरह मनाएं।

अब तक 28 बार प्रधानमंत्री रेडियो के जरिए 'मन की बात' के माध्यम से देश को संबोधित कर चुके हैं। समय-समय पर विभिन्न प्रसंगों के जरिए वे अपनी बात जनता के सामने रखते रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत