1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी, प्रणब ने दिवाली पर देशवासियों को बधाई दी

मोदी, प्रणब ने दिवाली पर देशवासियों को बधाई दी

 Written By: IANS
 Published : Oct 30, 2016 10:57 am IST,  Updated : Oct 30, 2016 10:57 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर रविवार को देशवासियों को बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, "दिवाली के त्योहार के मौके पर देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। हैप्पी दिवाली।"

Diwali- India TV Hindi
Diwali

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर रविवार को देशवासियों को बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, "दिवाली के त्योहार के मौके पर देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। हैप्पी दिवाली।" दिवाली प्रकाश का त्योहार है और यह भारत के हिंदुओं के एक खास त्योहारों में से एक है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिवाली पर राष्ट्र को बधाई दी

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को दिवाली के मौके पर राष्ट्र को अपने बधाई संदेश में कहा कि वह कामना करते हैं कि यह पर्व अज्ञान के अंधकार को दूर करे और हमारे जीवन को आशा और समृद्धि से प्रकाशित करे। मुखर्जी ने ट्वीट की एक श्रंखला में लिखा, "दिवाली के मौके पर देशवासियों और विदेशों में बसे सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई। "

उन्होंने कहा, "इस साल दिवाली पर्व अज्ञान के अंधेरे को दूर करे और आपके जीवन को आशा और समृद्धि से प्रकाशित करे।" राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि हमें इस दिन प्यार, देखभाल के जरिए जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशहाली लानी चाहिए। उन्होंने कहा, "प्रकाश का यह पर्व पूरे देश के हर घर में शांति और समृद्धि लाए। "

मुखर्जी ने कहा, "हम सभी एक सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाएं। " त्योहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुखर्जी ने कहा, "दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। " उन्होंने कहा, "दिवाली आने वाले बेहतर कल की आशा और आकांक्षा का संकेत है। "

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत