1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात में अपनी मां से मिले PM मोदी, सेहत की जानकारी ली

गुजरात में अपनी मां से मिले PM मोदी, सेहत की जानकारी ली

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 26, 2017 07:08 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 07:08 pm IST

पीएम मोदी ने अपनी मां के साथ थोड़ा वक्त बिताया और उनकी सेहत की जानकारी ली। इसके बाद वह गांधीनगर में शपथ-ग्रहण समारोह स्थल चले गए...

pm narendra modi- India TV Hindi
pm narendra modi

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां रायसन गांव में अपनी मां हीराबा से मुलाकात की। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एवं उनकी नई मंत्रिपरिषद के शपथ-ग्रहण समारोह के पहले पीएम मोदी ने 97 साल की हीराबा से मुलाकात की। हीराबा पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रायसन में रहती हैं।

भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘आज सुबह अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद मोदी पहले रायसन आए, अपनी मां के साथ थोड़ा वक्त बिताया और उनकी सेहत की जानकारी ली।’’ इसके बाद वह गांधीनगर में शपथ-ग्रहण समारोह स्थल चले गए।

हाल में संपन्न हुए गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के सिलसिले में मोदी पिछले दो महीने में कई बार राज्य के दौरे पर आए लेकिन संभवत: व्यस्त कार्यक्रम के कारण अपनी मां से मिल नहीं सके थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत