1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नंदीग्राम समेत 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग, जान लीजिए कब आएगा रिजल्ट

नंदीग्राम समेत 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग, जान लीजिए कब आएगा रिजल्ट

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 07, 2026 05:57 pm IST,  Updated : Sep 07, 2026 07:07 pm IST

चुनाव आयोग ने देश की 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावडी व पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा असम की नौगांव लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जाएंगे।

चुनाव आयोग ने 6 सीटों...- India TV Hindi
चुनाव आयोग ने 6 सीटों पर उपचुनाव की तारीख घोषित की। Image Source : PTI

चुनाव आयोग ने देश की 6 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक संसदीय सीट के लिए उपचुनाव 6 अक्टूबर को होंगे। वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी। बता दें कि इन सभी सीटों पर विधायकों और सांसदों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हो रहे हैं।

चुनाव आयोग का पूरा शेड्यूल-

नामांकन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 16 सितंबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच यानी स्क्रूटनी 17 सितंबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 19 सितंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। 6 अक्टूबर 2026 को वोटिंग होगी और 9 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी। 11 अक्टूबर को उपचुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

उपचुनाव का शेड्यूल।
Image Source : REPORTER INPUTउपचुनाव का शेड्यूल।

किन विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव?

  1. मदुरंतकम (तमिलनाडु)
  2. धारापुरम (तमिलनाडु)
  3. थट्टांचावडी (पुडुचेरी)
  4. रेजीनगर (पश्चिम बंगाल)
  5. नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल)

लोकसभा सीट-

  1. नौगांव (असम)

नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी ने दिया था इस्तीफा

असम की नौगांव लोकसभा सीट से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने इस्तीफा दिया था, जिसके बाद वहां उपचुनाव हो रहे हैं। अन्य 5 विधासभा सीटों पर भी संबंधित जनप्रतिनिधियों ने इस्तीफा दिया है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस्तीफा दिया था। वह कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भी निर्वाचित हुए थे।

हुमायूं कबीर ने छोड़ी थी रेजीनगर विधानसभा सीट

मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट से आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के नेता हुमायूं कबीर चुनाव जीते थे। उन्होंने नोदा विधानसभा सीट से भी चुनाव जीता था। बाद में उन्होंने रेजीनगर से इस्तीफा दे दिया था और नोदा विधानसभा के जनप्रतिनिधि के रूप में शपथ ली थी। तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट पर विधायक मरागथम कुमारवेल  और धारापुरम से पी. सत्यभामा ने इस्तीफा दिया था। वहीं, पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट से विधायक एन. रंगासामी ने इस्तीफा दिया था।

वहीं, यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने मास्टरस्ट्रोक खेला है। इसके तहत समाजवादी पार्टी लाल के साथ नीले रंग में भी नजर आएगी। यानी सपा अब दलित वोटरों को लुभाने की कोशिश में है।

यह भी पढ़ें-

''स्थानीय निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री को रोड शो करने की नौबत क्यों आई?'', अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना

गैंगस्टर से नेता बने गुरप्रीत शेखों ने ज्वाइन की AAP तो सिद्धू मूसेवाला के पिता बोले- 2027 के चुनाव हिंसक होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत