1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिलॉन्ग में आदिवासियों के बीच पहुंचे PM मोदी, बजाया नगाड़ा

शिलॉन्ग में आदिवासियों के बीच पहुंचे PM मोदी, बजाया नगाड़ा

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 28, 2016 10:19 am IST,  Updated : May 28, 2016 10:19 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर पूर्व भारत के अपने दौरे के दूसरे दिन एशिया के सबसे स्वच्छ गांव मावफ्लांग पहुंचे।

modi- India TV Hindi
modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर पूर्व भारत के अपने दौरे के दूसरे दिन एशिया के सबसे स्वच्छ गांव मावफ्लांग पहुंचे। शुक्रवार को ही शिलांग पहुंचे पीएम मोदी आज आदिवासियों के बीच पहुंचे और उनके साथ डांस किया।

पीएम मोदी शनिवार सुबह-सुबह मेघालय के पूर्वी खासी जिले में स्थित खासी आदिवासियों के गांव मफलंग पहुंचे। पीएम यहां आदिवासी समुदाय के लोगों से मिले और उनके साथ चाय की चुस्की ली। उन्होंने आदिवासियों के परंपरागत नृत्य पर डांस किया और नगाड़ा भी बजाया।

मेघालय दौरे के दूसरे दिन पीएम ने एलिफेंट फॉल्स का भी दौरा किया। पीएम ने गांववालों के पारंपरिक नृत्य को देखा और उनके साथ चाय की चुस्की भी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बातचीत भी की। पीएम ने उनकी तस्वीरें भी खींची।

बता दें कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेल संपर्क को सुधारने के लिए मणिपुर और मिजोरम के लिए यात्री ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ट्रेनों में भैरबी-सिलचर और जिरिबम-सिलचर यात्री ट्रेनें शामिल हैं जो मिजोरम और मणिपुर को रेल मार्ग की बड़ी लाइन के नक्शे पर लाएंगी, वहीं कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस असम को सीधे जम्मू-कश्मीर से जोड़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत