1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राम जेठमलानी को राज्यसभा टिकट पर राजद के अंदर विरोध

राम जेठमलानी को राज्यसभा टिकट पर राजद के अंदर विरोध

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 26, 2016 08:16 pm IST,  Updated : May 26, 2016 08:16 pm IST

महागठबंधन में शामिल राजद द्वारा वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के अंदर ही विरोध प्रारंभ हो गया है।

Ram Jethmalani- India TV Hindi
Ram Jethmalani

पटना: बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के अंदर ही विरोध प्रारंभ हो गया है। राजद के नेता और पूर्व सांसद डॉ एजाज अली ने गुरुवार को कहा कि राज्यसभा की सीटों पर पहला हक यादवों और मुसलमानों का बनता है।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा की सीटों पर यादवों और मुसलमानों का पहला हक बनता है लेकिन मुसलमानों का हक काट कर यह जेठमलानी को दिया जा रहा है। एजाज अली यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि लालू प्रसाद को लगता है कि जैसे अमित शाह को 'क्लीन चीट' मिल गई है, वैसे लालू को भी चारा घोटाले में क्लीन चिट मिल जाएगी। यही कारण है कि लालू मुसलमानों की कुर्बानी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू जो सोच रहे हैं वह अगर नहीं हुआ तो लालू न इधर के रहेंगे और न ही उधर के। एजाज ने कहा कि यदि जेठमलानी राजद अध्यक्ष को क्लीन चिट दिलवा देते हैं तो लगेगा कि मुस्लिम और दलितों की कुर्बानी काम आ गई।

उल्लेखनीय है कि राजद के विधानसभा में 80 विधायक हैं जबकि महागठबंधन में शामिल जनता दल (युनाइटेड) के 71 व कांग्रेस के 27 विधायक हैं। ऐसे में संख्याबल के हिसाब से सत्ताधारी महागठबधंन में शामिल राजद और जद (यू) के हिस्से में दो-दो सीट जाना तय है। राजद ने बुधवार को राज्यसभा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राम जेठमलानी को उम्मीदवार घोषित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत