1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोई भी राज्य 120 रुपए प्रति किग्रा से अधिक कीमत पर दाल नहीं बेचेगा: पासवान

कोई भी राज्य 120 रुपए प्रति किग्रा से अधिक कीमत पर दाल नहीं बेचेगा: पासवान

 Written By: Bhasha
 Published : May 17, 2016 09:22 pm IST,  Updated : May 17, 2016 09:22 pm IST

पटना: केंद्रीय खाद्य एवं जनवितरण मंत्री रामविलास पासवान ने आज कहा कि केंद्र सरकार राज्य को बिना दली अरहर दाल 60 रूपये प्रति किलोग्राम और उरद दाल 82 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध

arhar daal- India TV Hindi
arhar daal

पटना: केंद्रीय खाद्य एवं जनवितरण मंत्री रामविलास पासवान ने आज कहा कि केंद्र सरकार राज्य को बिना दली अरहर दाल 60 रूपये प्रति किलोग्राम और उरद दाल 82 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराने को तैयार है तथा अगर 120 रूपये प्रति किलोग्राम से अधिक की दर पर दाल बेची जाती है तो उसके लिए राज्य सरकार उत्तरदायी होगी।

पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में खाद्य सुरक्षा एवं उपभोक्ता सशक्तिकरण की ओर बढते कदम पर अपने मंत्रालय की आयोजित एक संगोष्ठी सह प्रदर्शनी के अवसर पर रामविलास ने कहा कि बिना दली दाल को इस दर पर खरीदकर उसके दलने पर कुछ राशि खर्च कर राज्य लोगों को उपलब्ध कराए पर उसकी कीमत 120 रूपये प्रति किलोग्राम से अधिक नहीं होनी चाहिए और ऐसा होने पर इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी।

उन्होंने अपने गृह प्रदेश बिहार के इस कीमत पर दाल नहीं खरीदने पर दुख जताते हुए इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र का जिक्र किया और कहा कि दाम की कीमत नहीं बढे इसके लिए उनके मंत्रालय द्वारा इसका बफर स्टाक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि 55 हजार टन दाल की खरीद की जा चुकी है और 26 हजार टन दाल आयातित की जारी है जिसमें दस हजार टन पहुंच चुका है।

रामविलास ने कहा कि एक लाख टन और दाल किसानों से खरीद की जारी है और इसके अलावा 59 टन और दाल आयातित की जाएगी। उन्होंने जमाखोरी को दाल की कीमत में वृद्धि का मुख्य कारण बताते हुए कहा कि महाराष्ट्र में 87,000 टन और कर्नाटक में 23,000 टन अवैध रूप से भंडारित दाल जब्त किए गए पर बिहार में इसकी बरामदगी के लिए छापेमारी नहीं की गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत