1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब के संगरूर में फंसा बच्चा बोरवेल से निकला, पांच दिनों से जारी था रेस्क्यू ऑपरेशन

पंजाब के संगरूर में फंसा बच्चा बोरवेल से निकला, पांच दिनों से जारी था रेस्क्यू ऑपरेशन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2019 08:42 am IST,  Updated : Jun 11, 2019 08:42 am IST

मासूम फतेहवीर पिछले गुरूवार को खेलते खेलते 150 फीट गहरे गड्ढे में अचानक गिर गया था जिसके बाद से एनडीआरएफ की टीम लगातार मासूम को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी।

पंजाब के संगरूर में फंसा बच्चा बोरवेल से निकला, पांच दिनों से जारी था रेस्क्यू ऑपरेशन- India TV Hindi
पंजाब के संगरूर में फंसा बच्चा बोरवेल से निकला, पांच दिनों से जारी था रेस्क्यू ऑपरेशन

नई दिल्ली: पंजाब के संगरूर में पिछले पांच दिनों से गहरे बोरवेल में फंसा मासूम फतेहवीर को बाहर निकाल लिया गया है। बच्चे को 109 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला जा सका। ऑपरेशन में जुटी एनडीआरएफ और दूसरी टीम को आज सुबह फतेहवीर को निकालने में कामयाबी हासिल हुई।

Related Stories

प्रशासन ने पहले से ही इंतजाम कर लिया था कि जैसे ही बच्चा बाहर निकलेगा उसे तुरंत मेडिकल सुविधा देने के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा और हुआ भी ऐसा ही। फतेहवीर के निकलते ही उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां उसका मेडिकल टेस्ट किया जा रहा है। 

बता दें कि मासूम फतेहवीर पिछले गुरूवार को खेलते खेलते 150 फीट गहरे गड्ढे में अचानक गिर गया था जिसके बाद से एनडीआरएफ की टीम लगातार मासूम को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत