1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मदर टेरेसा सेवा व करुणा की प्रतीक: राहुल गांधी

मदर टेरेसा सेवा व करुणा की प्रतीक: राहुल गांधी

 Written By: IANS
 Published : Sep 04, 2016 01:35 pm IST,  Updated : Sep 04, 2016 01:35 pm IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मदर टेरेसा को सेवा व करुणा की प्रतीक बताया। मदर टेरेसा को रविवार दोपहर वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस संत की उपाधि देने वाले हैं।

Mother Teresa- India TV Hindi
Mother Teresa

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मदर टेरेसा को सेवा व करुणा की प्रतीक बताया। मदर टेरेसा को रविवार दोपहर वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस संत की उपाधि देने वाले हैं। उन्हें यह उपाधि उनकी 19वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर दी जा रही है। उनका निधन पांच सितंबर, 1997 को हुआ था। इसके लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अगुवाई में देश का एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल वेटिकन गया हुआ है।

राहुल के कार्यालय की ओर से रविवार को एक ट्वीट में कहा गया, "सेवा व करुणा की प्रतीक। मदर टेरेसा ने दुनिया को वात्सल्य की अद्भुत शक्ति से परिचित कराया। आज हम उसी स्नेह व वात्सल्य की चिरस्थाई विरासत का जश्न मना रहे हैं।"

कांग्रेस पार्टी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "मदर टेरेसा को संत की उपाधि दिए जाने को लेकर हर भारतीय गौरवान्वित है।"

दुनिया की ख्यातिप्राप्त नन ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा कोलकाता में गरीबों के जीवन को समर्पित कर दिया था, जिससे उनकी पहचान दुनियाभर में हुई।

मदर टेरेसा को संत की उपाधि दिए जाने वाले समारोह का गवाह बनने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में भी अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल वेटिकन गया हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत