1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल गांधी 15 जनवरी से पहले विदेश दौरे से लौटेंगे वापस: सूत्र

राहुल गांधी 15 जनवरी से पहले विदेश दौरे से लौटेंगे वापस: सूत्र

 Reported By: Vijai Laxmi @Vijai_laxmi
 Published : Jan 11, 2021 01:57 pm IST,  Updated : Jan 11, 2021 01:57 pm IST

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिसंबर अंत में विदेश दौरे पर गए थे, उस समय उनके दौरे को लेकर कई सवाल उठे थे।

राहुल गांधी जल्द...- India TV Hindi
राहुल गांधी जल्द विदेश दौरे से वापस लौट सकते हैं  Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी व्यक्तिगत विदेश यात्रा से अभी भारत नहीं लौटे हैं। कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी के करीबी सूत्रों ने इंडिया टीवी को यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी 15 जनवरी से पहले भारत लौट सकते हैं, सूत्रों के मुताबिक अगले 2-3 दिन में राहुल की वापसी संभव है। राहुल गांधी पिछले साल के अंत में और इस साल की शुरुआत से पहले 27 दिसंबर को निजी विदेश यात्रा पर गए थे।

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस से पहले और किसान आंदोलन के बीच उनके अचानक यूं गायब हो जाने पर जमकर सवाल उठाए गए थे। इस मसले पर अन्य सियासी दलों और मीडिया द्वारा लगातार राहुल गांधी से संबंधित सवाल किए जाने पर कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पुष्टि की थी कि वो कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे। सुरजेवाला ने बताया था कि राहुल गांधी संक्षिप्त व्यक्तिगत यात्रा के लिए विदेश रवाना हुए हैं और वह कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे। हालांकि सुरजेवाला ने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि राहुल गांधी कहां गए थे। सूत्रों का दावा है कि कतर एयरवेज की उड़ान से इटली के मिलान शहर के लिए रवाना हुए थे।

अब राहुल गांधी के करीबी  सूत्रों ने बताया कि वे 15 जनवरी से पहले भारत वापस लौट सकते हैं। 15 जनवरी के दिन ही सरकार और किसानों के बीच अगले दौर की बैठक भी निर्धारित है। हालांकि 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट किसान कानून के मुद्दे और किसानों के धरने पर अपना फैसला सुनाएगा। किसान कानून और किसानों के धरने को लेकर राहुल गांधी ने कई बार सरकार पर निशाना साधा है लेकिन किसानों के धरने के बावजूद राहुल गांधी का अचानक विदेश दौरा सबको चौंकाने वाला था।

ये भी पढ़ें

देर रात अंधेरे में डूब गया था पूरा पाकिस्तान, कुछ को सताने लग गया था हमले का डर

परिवार वाले ही बन गए आदमी की जान के दुश्मन, जलाकर मार डाला, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

LAC पर चीनी सैनिक पकड़ा गया

दुकान में लगी आग बुझा रहे थे दमकल कर्मी, तभी हो गया विस्फोट और फिर...

LAC पर भारत की विशाल सेना देख 'गीदड़' बना चीन, अब दे रहा है इस बात की दुहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत