1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. दुकान में लगी आग बुझा रहे थे दमकल कर्मी, तभी हो गया विस्फोट, घटना में एक की मौत, 7 घायल

दुकान में लगी आग बुझा रहे थे दमकल कर्मी, तभी हो गया विस्फोट, घटना में एक की मौत, 7 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 10, 2021 10:20 am IST,  Updated : Jan 10, 2021 10:21 am IST

अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आरडीएमसी का एक दल भी वहां पहुंचा। उन्होंने बताया कि जब आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था, उसी वक्त सिलेंडर में धमाका हो गया, इस घटना में सात लोग घायल हो गए।

Fire- India TV Hindi
Image Just for Representation Image Source : AP

ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक दुकान में गैस के सिलेंडर में आग लगने के बाद हुये धमाके में दो दमकलकर्मियों समेत सात लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे वागले एस्टेट इलाके में ऑटो के कलपुर्जों की दुकान में आग लग गयी और इस आग ने पास के दो घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

पढ़ें- LAC पर भारत की विशाल सेना देख 'गीदड़' बना चीन, अब दे रहा है इस बात की दुहाई

पढ़ें- 'चिकन बिरयानी और ड्राई फ्रूट्स का मजा ले रहे हैं तथाकथित किसान, हो रही है बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश'- BJP MLA

अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आरडीएमसी का एक दल भी वहां पहुंचा। उन्होंने बताया कि जब आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था, उसी वक्त सिलेंडर में धमाका हो गया, इस घटना में सात लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में दो दमकलकर्मी भी शामिल हैं।

पढ़ें- कंगना रनौत ने किया लव जिहाद कानून का समर्थन, बोलीं- रेप रोकने के लिए हो सऊदी अरब की तरफ फांसी
पढ़ें- यहां पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि आग से दुकान पूरी तरह खाक हो गयी है । उन्होंने बताया कि आग पर रात ढाई बजे तक काबू पा लिया गया था । उन्होंने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पढ़ें- LAC पर चीनी सैनिक पकड़ा गया, शुक्रवार को भारतीय सीमा में घुसा था
पढ़ें- रेलवे ने कैंसिल की कई ट्रेनें, कहीं आपकी ट्रेन भी शामिल तो नहीं, देखिए लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।