1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बारिश, भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

बारिश, भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

 Written By: IANS
 Published : Sep 01, 2016 12:36 pm IST,  Updated : Sep 01, 2016 12:36 pm IST

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार को भारी बारिश व भूस्खलन के कारण बंद हो गया।

jammu kashmir- India TV Hindi
jammu kashmir

जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार को भारी बारिश व भूस्खलन के कारण बंद हो गया। यातायात विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि उधमपुर जिले में खारी इलाके के पास रातभर हुई बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।

अधिकारी ने बताया, "राजमार्ग के जिन इलाकों में भूस्खलन हुआ है, उसमें कई वाहन फंसे हैं। राजमार्ग को साफ करने के प्रयास जारी हैं।"

उन्होंने कहा, "राजमार्ग पर चेनानी सुरंग बनाने में जुटे कर्मचारियों व मशीनिरियों को राजमार्ग साफ करने के काम में लगाया गया है।"

नागरिकों को कहीं जाने से पहले ताजा स्थिति की जानकारी के लिए जम्मू एवं श्रीनगर में यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत