1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: राजस्थान में कोरोना वायरस के 72 नए केस, कुल मामलों की संख्या बढ़कर 969 हुई

Coronavirus: राजस्थान में कोरोना वायरस के 72 नए केस, कुल मामलों की संख्या बढ़कर 969 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2020 04:18 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 04:18 pm IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 71 नए मामले मंगलवार को सामने आए। इससे राज्य में ऐसे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 969 हो गई है। पूरे राज्य में कुल 72 नए मामले सामने आए हैं।

Coronvirus Cases in Rajasthan- India TV Hindi
Coronvirus Cases in Rajasthan

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 71 नए मामले मंगलवार को सामने आए। इससे राज्य में ऐसे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 969 हो गई है। पूरे राज्य में कुल 72 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दो बजे तक पूरे राज्य में 72 नए मामले सामने आए जिनमें से केवल जयपुर के ही 71 मामले शामिल हैं। इससे जयपुर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 441 हो गई है। एक और मामला झुंझुनू में आया है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 54 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। बता दें कि राजस्थान में अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए 11 मरीजों की मौत हो चुकी है।

जिलेवार कुल पॉजिटिव आंकड़ा- जयपुर में 441, जोधपुर में  82, बांसवाडा में 59, टोंक में 59, कोटा में 49, बीकानेर में 34, जैसलमेर में 29, झुंझुनू में 32, भीलवाड़ा में 28, झालावाड़ में 15, चुरू में 14, अजमेर में 5, अलवर में 7, भरतपुर में 20, दौसा में 11,धौलपुर में 1,डूंगरपुर में 5, करौली में 3, पाली में 2,सीकर में 2, उदयपुर में 4, प्रतापगढ़ में 2, नागौर में 6, बाड़मेर में 1 और हनुमानगढ़ में 2 मामले। 

राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कम से कम 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत