1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक में पकड़े गए सैनिक के परिवार से राजनाथ ने की बात

पाक में पकड़े गए सैनिक के परिवार से राजनाथ ने की बात

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 01, 2016 06:28 am IST,  Updated : Oct 01, 2016 06:28 am IST

नयी दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार रात उस भारतीय सैनिक के परिवार से बात की, जिसके पाकिस्तान में पकड़े जाने की खबर सुनकर उसकी दादी की मृत्यु हो गई है। गृह मंत्री ने

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh

नयी दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार रात उस भारतीय सैनिक के परिवार से बात की, जिसके पाकिस्तान में पकड़े जाने की खबर सुनकर उसकी दादी की मृत्यु हो गई है। गृह मंत्री ने चंदू बाबूलाल चौहान की दादी के निधन की खबर सुनने के बाद चौहान के परिवार के सदस्यों को फोन किया। चंदू बाबूलाल चौहान महाराष्ट्र के धुले से हैं। 

सूत्रों ने बताया कि चंदू की दादी ने जब यह खबर सुनी कि चंदू को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया है, तो उन्हें सदमा लग गया और उनकी मौत हो गई। सिंह ने चंदू के परिजनों को यह आश्वासन दिया कि सरकार चंदू को सुरक्षित स्वदेश वापस लाने का भरसक प्रयास कर रही है। भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया था कि 37 आरआर से एक सैनिक गलती से नियंत्रण रेखा के दूसरी तरफ चला गया। पाकिस्तान को डीजीएमओ द्वारा हाटलाइन पर सूचित किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत