1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लालू से मिले रामदेव, गाल पर क्रीम से की मसाज

लालू से मिले रामदेव, गाल पर क्रीम से की मसाज

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 04, 2016 10:15 am IST,  Updated : May 04, 2016 10:15 am IST

योग गुरु बाबा रामदेव बुधवार की सुबह आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मिलने पहुंचे। दिल्ली में लालू के घर पर यह मुलाकात हुई। यहां दोनों ने एक दूसरे की जमकर तारीफ की।

lalu- India TV Hindi
lalu

नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव बुधवार की सुबह आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मिलने पहुंचे। दिल्ली में लालू के घर पर यह मुलाकात हुई। यहां दोनों ने एक दूसरे की जमकर तारीफ की। रामदेव ने मीडिया के सामने लालू के गाल पर क्रीम लगाकर कहा कि ये हमारे योग ही नहीं प्रॉडक्ट के भी ब्रान्ड एम्बेसडर हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर फरीदाबाद में अपने 5 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन करने वाले बाबा रामदेव यहां लालू को न्यौता देने पहुंचे थे जहां लालू यादव ने रामदेव के प्रोडक्ट की जमकर तारीफ की और कहा कि बाजार में बाबा के उत्पाद आने के बाद कई लोगों की दुकानें बंद हो गईं हैं वो लोग इन्हें तिरछी नजरों से देखते हैं।

रामदेव लालू यादव के घर अपने प्रोडक्ट लेकर पहुंचे थे और सभी के सामने उन्होंने लालू के चेहरे पर एक गोल्ड क्रीम भी लगाई। लालू ने खुशी खुशी क्रीम लगाई और पतंजलि के प्रोडक्ट की जमकर तारीफ की। लालू ने कहा कि रामदेव क्वालिटी प्रोडक्ट देते हैं।

लालू यादव बाबा के साबुन, क्रीम, घी समेत कई अन्य उत्पादों की तारीफ करते हुए कहा कि लोग बाबा के खिलाफ षडयंत्र कर उनके सामान को खराब बताते हैं जबकि ये उत्पाद बाजार में मौजूद मिलावटी सामानों से बहुत अच्छे हैं।

लालू और रामदेव का ये मिलन हर किसी के लिए चौंकाने वाली बात थी। बता दें कि लालू यादव और बाबा रामदेव एक दूसरे के धुर विरोधी माने जाते रहे हैं। मोदी से करीबी के चलते लालू खुलकर रामदेव को निशाने पर ले चुके हैं और एक बार रामदेव को ठग भी करार दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत