1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में फिर हुई दरिंदगी, पांच साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

दिल्ली में फिर हुई दरिंदगी, पांच साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2017 05:43 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 05:43 pm IST

दिल्ली में एकबार फिर एक मासूम बच्ची दरिंदगी का शिकार हुई है। बुद्ध विहार फेज वन इलाके में पांच साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है।

Molestation- India TV Hindi
Molestation

नई दिल्ली: दिल्ली में एकबार फिर एक मासूम बच्ची दरिंदगी का शिकार हुई है। बुद्ध विहार फेज वन इलाके में पांच साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों का आरोप है कि जब दोपहर में बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी उसी दौरान उसी इलाके के रहनेवाले एक शख्स ने बच्ची और उसके भाई को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया। 

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

लड़की के भाई को दरिंदे यह कहकर भगा दिया कि वह जो खेल खेलेगा उसे लड़के नहीं खेलते। दरिंदा अपने साथ मासूम बच्ची को सालों से बंद पड़े खंडहरनुमा मकान में ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। बच्ची की हालत बेहद गंभीर थी, वह किसी तरह घर पहुंची और मां को घटना के बारे में बताया। 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शख्स को पकड़ लिया है। आरोपी बालिग है या नाबलिग इस बात की जांच पुलिस कर रही है। बच्ची के परिजन आरोपी दरिंदे को सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। फिलहाल बच्ची बाबा साहेब अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती है और इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रिकॉर्ड आवेदन, जानिए कितना खर्च आता है इस यात्रा में

इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत