उज्जैन: उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व के आखिरी दिन स्नान के बीच एक हैरान कर देने वाला नजारा दिखा। एक पंडाल में कुछ साधु-संतों के बीच मामूली कहासुनी हुई और देखते देखते ये कहासुनी मारपीट में बदल गई। पलभर में पंडाल में अफरातफरी मच गई।
पूजा पाठ करने वालों के बीच मारपीट की ये घटना उज्जैन के कनकेष्वरी देवी के पंडाल की हैं। सिंहस्थ महाकुंभ के आखिरी स्नान के दौरान कुछ साधू संत आपस में भिड़ गए। सिंहस्थ महाकुंभ में मुल्लापुरा चौराहे पर बने कनकेष्वरी देवी के पंडाल में कुछ इस तरह का नजारा दिखा कि आस पास मौजूद भक्त हैरान थे आखिर हो क्या रहा है। क्यों साधू एक दूसरे को बुरी तरह से पीट रहे हैं।
एक तरफ साधुओं का संग्राम, दूसरी तरफ पट्टाभिषेक समारोह
पंडाल के बीच में जब साधू संत लड़ाई कर रहे थे उस दौरान कनकेष्वरी देवी का पट्टाभिषेक समारोह कार्यक्रम चल रहा था। वो भी इस मंजर को देखकर हैरान थीं आखिर उनका साथ देने के लिए आए साधू इस तरह से लड़ क्यों रहे हैं। इधर झगड़ा हो रहा था उधर मंच पर मौजूद साधुओं में अफरातफरी मच गई। पंडाल में सैकड़ों साधू संत पहुंचे थे, सैकड़ों जनप्रतिनिध और हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे इसी बीच ये विवाद हुआ।
क्यों भिड़ गए साधु
दरअसल इन साधुओं के बीच मारपीट की वजह बहुत मामूली है। भगवान में आस्था रखने वाले ये गेरुआधारी पानी छिटकने की घटना से नाराज हुए। एक साधू की गलती से दूसरे संत पर पानी का छिटका पड़ गया उसी के बाद कहासुनी शुरू हो गई और देखते देखते पंडाल के बीच ऐसा मंजर दिखा। तीन चार साधू मिलकर बुजुर्ग और युवा साधू को बुरी तरह से पीट रहे थें। दोनों जब भी पिटकर उठते उनको धक्का देकर गिरा दिया जाता है। मौके पर पुलिस भी थी, पहले तो पुलिस ने हस्तक्षेप करना मुनासिब नहीं समझा लेकिन जब फाइटिंग बढ़ गई तो पुलिस ने बीच बचाव करके झगड़े को शांत कराया।
आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-