1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्‍ली पहुंची समझौता एक्‍सप्रेस, घंटों के इंतजार के बाद मंजिल पर पहुंचे 76 भारतीय और 41 पाकिस्‍तानी नागरिक

दिल्‍ली पहुंची समझौता एक्‍सप्रेस, घंटों के इंतजार के बाद मंजिल पर पहुंचे 76 भारतीय और 41 पाकिस्‍तानी नागरिक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 09, 2019 09:11 am IST,  Updated : Aug 09, 2019 09:11 am IST

पाकिस्तान से यात्रियों को भारत लाने वाली समझौता एक्सप्रेस आखिरकार शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गई है। इस ट्रेन से 76 भारतीय और 41 पाकिस्तानी नागरिक दिल्ली पहुंचे हैं।

Samjhauta Express- India TV Hindi
Samjhauta Express

पाकिस्‍तान से यात्रियों को भारत लाने वाली समझौता एक्‍सप्रेस आखिरकार शुक्रवार सुबह दिल्‍ली पहुंच गई है। इस ट्रेन से 76 भारतीय और 41 पाकिस्‍तानी नागरिक  दिल्‍ली पहुंचे हैं। बता दें कि पाकिस्‍तानी बॉर्डर पर इस ट्रेन को रोक दिया गया था। जिसके बाद भारतीय इंजन और ड्राइवर भेजकर ट्रेन को भारतीय सीमा में प्रवेश कराया गया था। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ट्रेन के तड़के 3:30 बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन ट्रेन करीब 5 घंटे की देरी से पहुंची है। ट्रेन अटारी रेलवे स्‍टेशन से दिल्‍ली के लिए रात 1.30 बजे रवाना हुई थी। 

अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को पाकिस्तान ने वाघा सीमा पर समझौता एक्सप्रेस को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए रोक दिया था, जिसके बाद एक भारतीय चालक दल और गार्ड ने भारत की ओर ट्रेन को अटारी से बढ़ा दिया। पाकिस्तान ने बुधवार को भारत के साथ राजनयिक संबंधों को डाउनग्रेड करने के फैसले की घोषणा की।

नई दिल्ली द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने के कदम का हवाला देते हुए, इस्लामाबाद ने कहा कि यह भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित करेगा और नई दिल्ली के साथ द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित करेगा। दिल्ली और लाहौर को जोड़ने वाली ट्रेन सेवा में व्यवधान के बाद सुरक्षा मंजूरी के इंतजार में सीमा के दोनों ओर के सैकड़ों यात्री कई घंटों से फंसे हुए थे। कई घंटों के इंतजार के बाद लाहौर जाने वाली समझौता एक्सप्रेस शाम 6.41 बजे अटारी से रवाना हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत