1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्लीः नारायणा में क्लस्टर बस से टकराकर पलटी स्कूल बस, 6 बच्चे घायल

दिल्लीः नारायणा में क्लस्टर बस से टकराकर पलटी स्कूल बस, 6 बच्चे घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 23, 2020 09:41 am IST,  Updated : Jan 23, 2020 10:04 am IST

दिल्ली के नारायणा इलाके में आज सुबह भीषण दुर्घटना हो गई। यहां एक स्कूल की बस क्लस्टर बस से टकरा गई।

Bus accident - India TV Hindi
Bus accident  Image Source : ANI

दिल्ली के नारायणा इलाके में आज सुबह भीषण दुर्घटना हो गई। यहां एक स्कूल की बस क्लस्टर बस से टकरा गई। टक्कर के बाद ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। टक्कर के वक्त बस में स्कूल के बच्चे सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में 6 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को तुरंत नज़दीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। 

अग्निशमन विभाग ने बताया कि उसे हादसे के संबंध में सुबह सात बजकर 10 मिनट पर जानकारी मिली। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल हुए बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से कपूर अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि यह बस राजिंदर नगर के सलवान पब्लिक स्कूल की है। इस बस में कक्षा 6 से 12 में पढ़ने वाले 27 बच्चे सवार थे। स्कूल बस यू टर्न ले रही थी। तभी दूसरी ओर से आ रही क्लस्टर बस ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में 6 बच्चों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों बसों के ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत