1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में कर्फ्यू में ढील के बावजूद अलगाववादियों का बंद जारी

कश्मीर में कर्फ्यू में ढील के बावजूद अलगाववादियों का बंद जारी

 Written By: IANS
 Published : Aug 30, 2016 11:32 am IST,  Updated : Aug 30, 2016 11:32 am IST

कर्फ्यू में ढील के बावजूद कश्मीर में मंगलवार को अलगाववादियों ने बंद जारी रखा है।

kashmir curfew- India TV Hindi
kashmir curfew

श्रीनगर: कर्फ्यू में ढील के बावजूद कश्मीर में मंगलवार को अलगाववादियों ने बंद जारी रखा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "पुलवामा और श्रीनगर के नौहट्टा एवं एम.आर.गंज के दो पुलिस थाना क्षेत्रों को छोड़कर घाटी में कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक आचार संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत प्रतिबंध जारी है।"

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह चार सितंबर को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल घाटी में फैली अशांति के निपटारे के लिए स्थानीय नेताओं से बैठक करेगा।

अधिकारियों का कहना है कि प्रतिनिधिमंडल का किसी अलगाववादी नेता से मिलने की कोई योजना नहीं है।

अलगाववादियों ने 1 सितंबर तक विरोधस्वरूप बंद जारी रखा है। घाटी में पिछले 53 दिनों से सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे।

घाटी में सुरक्षाबलों द्वारा हिजबुल कमांडर के आतंकवादी बुरहान वानी को मार गिराए जाने के बाद से उपजी हिंसा में अब तक 71 लोगों की मौत हो गई जिसमें 68 नागरिक और तीन पुलिसकर्मी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत