1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में इस साल सीआरपीएफ पर हुए सात हमले

कश्मीर में इस साल सीआरपीएफ पर हुए सात हमले

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 20, 2016 03:33 pm IST,  Updated : Jul 20, 2016 03:33 pm IST

कश्मीर घाटी में इस साल 14 जुलाई तक सीआरपीएफ कर्मियों पर सात आतंकी हमले हुए हैं जिनमें बल के 10 कर्मी शहीद हुए और 43 अन्यघायल हुए हैं।

CRPF- India TV Hindi
CRPF

संसद: कश्मीर घाटी में इस साल 14 जुलाई तक सीआरपीएफ कर्मियों पर सात आतंकी हमले हुए हैं जिनमें बल के 10 कर्मी शहीद हुए और 43 अन्यघायल हुए हैं। गृह राज्य मंत्री हंसराम गंगाराम अहीर ने आज राज्यसभा को यह जानकारी देते बताया कि बल की जवाबी कार्रवाई में मारे गए कुछ आतंकियों की पहचान हुई है। पहचाने गए आतंकवादियों में स्थानीय और विदेशी दोनों आतंकवादी शामिल हैं। उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि आतंकी हमलों में शहीद हुए सीआरपीएफ कर्मियों के परिवार वालों को 15 लाख रूपये की केंद्रीय अनुग्रह राशि, 20 लाख रूपये की जोखिम निधि, एक लाख रूपये की केंद्रीय कल्याणक निधि और तत्काल वित्तीय सहायता के तौर पर 50 हजार रूपये दिए गए हैं।

शहीद सीआरपीएफ कर्मियों के निकटतम संबंधी को रोजगार देने के लिए भी सीआरपीएफ करेगें विचार

 
अहीर ने बताया कि वर्तमान दिशानिर्देश के अनुसार, शहीद सीआरपीएफ कर्मियों के निकटतम संबंधी को रोजगार देने के लिए भी सीआरपीएफ विचार करती है। उन्होंने एक अन्य सवाल के लिखित जवाब में बताया कि हाल के आतंकी हमलों के बाद दिशानिर्देशों की समीक्षा की गई है और नए दिशानिर्देश बनाए गए हैं। जम्मू एवं कश्मीर में सभी फील्ड फारमेशन नए दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत