कोयंबटूर: शहर के बाहरी इलाके में स्थित नरसीपुरम वन क्षेत्र में आज एक बीमार हथिनी मृत पायी गयी। इसे मिलाकर पिछले 15 दिनों में जिले में अलग अलग वजहों से पांच हाथी मारे गए हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हथिनी के शव के पास हाथी का एक बच्चा देखा गया। उसे दूर करने के बाद शव हटाया गया।
हथिनी के पिछले कुछ दिनों से बीमार होने की बात कही जा रही है। गत 20 जून को मदुक्कराई में रेल की पटरी पार करते समय एक ट्रेन से टकराने से एक हथिनी की मौत हो गयी थी। दो दिन बाद वन अधिकारियों द्वारा पकड़े गए एक जंगली हाथी की लोहे की जाल से सिर टकराने से मौत हो गयी। अधिकारियों द्वारा दी गई दवाओं की अत्यधिक खुराक के कारण गत 25 जून को 15 साल के एक हाथी की मौत हो गयी। पेरियनाईकेनपालयम वन क्षेत्र की एक आदिवासी बस्ती के पास उसका शव पाया गया था। गत तीन जुलाई को सिरूमुगाई वन क्षेत्र में कथित भूखमरी से 15 साल के एक और हाथी की मौत हो गयी।