1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वॉशिंगटन में महात्मा गांधी की प्रतिमा को हुए नुकसान पर अमेरिका ने मांगी माफी

वॉशिंगटन में महात्मा गांधी की प्रतिमा को हुए नुकसान पर अमेरिका ने मांगी माफी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2020 11:58 am IST,  Updated : Jun 04, 2020 11:58 am IST

वॉशिंगटन में महात्मा गांधी की प्रतिमा को हुए नुकसान पर भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर ने माफी मांगी है।

So sorry to see the desecration of the Gandhi statue in Washington: Ken Juster- India TV Hindi
So sorry to see the desecration of the Gandhi statue in Washington: Ken Juster Image Source : ANI

नई दिल्ली: वॉशिंगटन में महात्मा गांधी की प्रतिमा को हुए नुकसान पर भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर ने माफी मांगी है। न्यूज एजेंसी एनआई के मुताबिक, केन जस्टर ने कहा, "वॉशिंगटन डीसी में महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना से हम शर्मिंदा हैं। इसके लिए हम माफी मांगते हैं।"

Related Stories

एजेंसी ने जानकारी दी है कि यूनाइटेड स्टेट्स पार्क पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मेट्रोपोलिटन पुलिस के अधिकारियों की टीम ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया और वह छानबीन कर रही है। प्रतिमा को जल्द से जल्द साफ करने की कोशिशें की जा रही हैं।

बता दें कि अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में कथित तौर पर #blacklivesmatter प्रदर्शन में शामिल कुछ उत्पाती तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। अमेरिका में अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद कई दिनों से प्रदर्शन चल रहे हैं। कई जगहों पर ये प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं और प्रदर्शनकारियों द्वारा तोड़फोड़ की तमाम खबरें सामने आई हैं।

बता दें कि वॉशिंगटन में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण अमेरिका की 16 सितंबर 2000 की यात्रा के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेई ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की मौजूदगी में किया था। भारतीय दूतावास की वेबसाइट के अनुसार महात्मा गांधी की आठ फुट आठ इंच की प्रतिमा कांसे की बनी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत