1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोनोवाल ने दिया इस्तीफा, जीतेंद्र को युवा मामलों का अतिरिक्त प्रभार

सोनोवाल ने दिया इस्तीफा, जीतेंद्र को युवा मामलों का अतिरिक्त प्रभार

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 22, 2016 06:36 pm IST,  Updated : May 22, 2016 06:36 pm IST

असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सर्बानंद सोनोवाल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

Sarbananda Sonowal
- India TV Hindi
Sarbananda Sonowal

नई दिल्ली: असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सर्बानंद सोनोवाल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। वह युवा मामलों और खेल मंत्री थे। सोनोवाल को रविवार को सर्वसम्मति से असम भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर 'तत्काल प्रभाव' से मंत्रिपरिषद से सोनोवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

बयान के मुताबिक, "प्रधानमंत्री की सलाह पर, राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह को उनके मौजूदा विभागों के साथ ही युवा मामलों और खेल मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा जाएगा।" जीतेंद्र सिंह फिलहाल पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन और परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष विभागों में राज्य मंत्री हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत