1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 2 दिन की शांति के बाद नियंत्रण रेखा पर फिर भारी गोलीबारी, दो पाकिस्तानी पोस्ट पूरी तरह नष्ट

2 दिन की शांति के बाद नियंत्रण रेखा पर फिर भारी गोलीबारी, दो पाकिस्तानी पोस्ट पूरी तरह नष्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2019 07:35 am IST,  Updated : Mar 09, 2019 07:35 am IST

पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक विशेष पुलिस अधिकारी एसपीओ, सैयद शाह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 दिन की शांति के बाद नियंत्रण रेखा पर फिर भारी गोलीबारी, दो पाकिस्तानी पोस्ट पूरी तरह नष्ट- India TV Hindi
2 दिन की शांति के बाद नियंत्रण रेखा पर फिर भारी गोलीबारी, दो पाकिस्तानी पोस्ट पूरी तरह नष्ट

नई दिल्ली: बालाकोट में जबसे भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक किया है तब से पाकिस्तान बौखला गया है और वो लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की गोलाबारी का सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आर्मी सूत्रों के मुताबिक शाहपुर केरनी सेक्टर में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी पोस्ट पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। पाकिस्तान की सेना को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। नियंत्रण रेखा के दूसरी तरफ एंबुलेंस को आते हुए लोगों ने देखा है।

Related Stories

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तान ने शाहपुर और करनी सेक्टरों में मोर्टार से गोले दागकर और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर बगैर किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा, "संघर्षविराम उल्लंघन शाम लगभग छह बजे शुरू हुआ। भारतीय चौकियों ने जोरदार और प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई की।"

पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक विशेष पुलिस अधिकारी एसपीओ, सैयद शाह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू एवं कश्मीर को भारत और पाकिस्तान में बांटने वाली नियंत्रण रेखा पर पिछले दो दिनों से शांति थी, और शुक्रवार को फिर से दोनों देशों की सेनाओं के बीच संघर्ष हुआ।

हिंदुस्तान के एक्शन से इस बार पाकिस्तान सकते में है और हौसले पस्त है। पाकिस्तान सरहद पार एक भी गोली चलाता है तो हिंदुस्तान की तरफ से दस गुना फुर्ती से और ताकत से जवाब आता है। हालत ये है कि हिंदुस्तानी फौज के क्विक रिस्पॉन्स से दुश्मन के खेमे में सन्नाटा पसरा गया है लेकिन कल हुई गोलीबारी में हमारा भी एक जवान घायल हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत