1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मप्र: लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के बेटे के साथ 20 लाख की ठगी

मप्र: लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के बेटे के साथ 20 लाख की ठगी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 26, 2016 06:14 pm IST,  Updated : May 26, 2016 06:14 pm IST

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के बेटे और मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब के सचिव मिलिन्द महाजन के साथ शारजाह में 20 लाख की ठगी हो गई।

fraud- India TV Hindi
fraud

इन्दौरः लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के बेटे और मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब के सचिव मिलिन्द महाजन के साथ शारजाह में 20 लाख की ठगी हो गई। उन्होनें इन्दौर के एरोड्रम थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्‍या है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि फ्लाइंग क्लब के एयरक्राप्ट के इंजन खरीदने के लिए लिए उन्होनें 2013 में शारजाह की एक कम्पनी से अच्छे क्वालिटी का इंजन खरीदने की डील की थी। यह डील शारजाह में रहने वाले आनन्द सुब्रह्मण्यम के माध्यम से हुई थी। आनन्द ने इंजन की कपंनी और गुणवत्ता अच्छी बताते हुए फोटों भेजे थे। आनन्द ने शीघ्र ही इंजन की डिलवरी देने का वादा किया था।

कई बार इंजन भेजने के बाद की बात आनन्द से हुई लेकिन उसने इंजन नहीं भेजा। इस बीच महाजन ने शारजाह में अपने कुछ लोगों से सम्पर्क किया और कपंनी जा कर इंजन के बाबत पूछताछ करने को कहा। तब मालूम चल की जिस व्यक्ति के साथ यह डील हुई थी उसने कपंनी को डील की जानकारी दी ही नही और न ही पैसा जमा कराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत