1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुनंदा पुष्कर केस: पाक पत्रकार मेहर तरार से दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ

सुनंदा पुष्कर केस: पाक पत्रकार मेहर तरार से दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 18, 2016 11:13 am IST,  Updated : Jul 18, 2016 11:18 am IST

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से पूछताछ हुई। दिल्ली पुलिस की SIT ने मार्च महीने उनसे जवाब-तलब

mehar tarar and sunanda- India TV Hindi
mehar tarar and sunanda

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से पूछताछ हुई। दिल्ली पुलिस की SIT ने मार्च महीने उनसे जवाब-तलब किया। ये पूछताछ उस समय हुई, जब फरवरी 2016 में वो दिल्ली आई थीं। पिछले साल दिसंबर में मेहर तरार ने दिल्ली पुलिस से वादा किया था कि वो सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच में पूरा सहयोग करेंगी।

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में उनसे ये पूछताछ की गई थी। एसआईटी ने मेहर से पूछताछ में शामिल होने के लिए अनुरोध किया था। मेहर ने शशि थरूर के साथ रिश्तों से किया इनकार किया और कहा, मैं पूर्व मंत्री को सिर्फ जानती हूं। 2013 में बुक प्रदर्शनी के दौरान मुलाकात हमारी मुलाकात हुई थी। उनसे सुनंदा पुष्कर के झगड़े पर भी सवाल पूछे गए।

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के होटल लीला पैलेस के स्वीट नंबर 345 में मृत पाई गई थी। जांच में पता चला चला था कि ट्विटर पर शशि थरूर के कथित अफेयर की वजह से सुनंदा पुष्कर परेशान थीं और उनकी और मेहर तरार की आपस में बहस हुई थी।

इसके अलावा सुनंदा पुष्कर की मित्र रहीं पत्रकार नलिनी सिंह ने भी पूछताछ में बताया था कि सुनंदा ने उनसे शशि थरूर और मेहर तरार के बीच बीबीएम मैसेज के जरिए होनी वाली बातों को निकलावने के लिए मदद मांगी थी। उन्होंने पुलिस और अदालत में दिए अपने बयान में ये भी कहा था कि शशि थरूर और मेहर तरार साल 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद एक-दूसरे से शादी करने की योजना बना रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत