1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने की अभिनंदन को परमवीर चक्र दिए जाने की मांग

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने की अभिनंदन को परमवीर चक्र दिए जाने की मांग

 Reported By: IANS
 Published : Mar 09, 2019 07:15 am IST,  Updated : Mar 09, 2019 07:15 am IST

पलानीस्वामी ने कहा कि अभिनंदन ने अद्भुत धर्य और आत्मविश्वास दिखाते हुए विपरीत परिस्थितियों का सामना कर समूचे देश का दिल जीत लिया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने की अभिनंदन को परमवीर चक्र दिए जाने की मांग- India TV Hindi
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने की अभिनंदन को परमवीर चक्र दिए जाने की मांग

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान 'परमवीर चक्र' से सम्मानित किए जाने का अनुरोध किया। मोदी के नाम लिखा पत्र यहां मीडिया के सामने जारी किया गया, जिसमें पलानीस्वामी ने कहा कि अभिनंदन लड़ाकू विमान मिग 21 बिसोन को उड़ाकर पाकिस्तान ले गए थे। पाकिस्तानी वायुसेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

Related Stories

पलानीस्वामी ने कहा कि अभिनंदन ने अद्भुत धर्य और आत्मविश्वास दिखाते हुए विपरीत परिस्थितियों का सामना कर समूचे देश का दिल जीत लिया।

उन्होंने कहा, "यह उचित होगा कि अनोखा पराक्रम और साहस प्रदर्शित करने के लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान 'परमवीर चक्र' से सम्मानित किया जाए।"

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे।

पलनीस्वामी ने कहा, "इसके जवाब में भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तान स्थित प्रशिक्षण शिविरों के खिलाफ कार्रवाई की। पाकिस्तानी वायुसेना के एक लड़ाकू विमान ने जब हमारे वायुक्षेत्र का अतिक्रमण करने का प्रयास किया, तब भारतीय वायुसेना के मिग 21 बिसोन ने उसे मार गिराया था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत