1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिन में रैली और रोड शो, रात में ढाबे पर डिनर करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

दिन में रैली और रोड शो, रात में ढाबे पर डिनर करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

 Reported By: IANS
 Published : Apr 02, 2021 06:26 am IST,  Updated : Apr 02, 2021 06:26 am IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तमिलनाडु दौरे के दौरान गुरुवार को रात अचानक रोड साइड ढाबे में डिनर करने पहुंचे। उन्होंने आम आदमी की तरह ढाबे पर खाना खाया।

दिन में रैली और रोड शो,...- India TV Hindi
दिन में रैली और रोड शो, रात में ढाबे पर डिनर करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह Image Source : IANS

नई दिल्ली/चेन्नई: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तमिलनाडु दौरे के दौरान गुरुवार को रात अचानक रोड साइड ढाबे में डिनर करने पहुंचे। उन्होंने आम आदमी की तरह ढाबे पर खाना खाया। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव और तमिलनाडु प्रभारी सीटी रवि भी मौजूद रहे। गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक ही दिन में दो राज्यों में चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने पहले पुडुचेरी में रोड शो और रैली की और इसके बाद तमिलनाडु में भी जनसभा और रोड शो किया।

पुडुचेरी और तमिलनाडु में लगातार अतिव्यस्त कैंपेनिंग के बाद वह सड़क किनारे एक ढाबे पर डिनर करने पहुंचे। तमिलनाडु के कृष्णरायपुरम के ढाबे पर गृहमंत्री अमित शाह ने रात्रि भोजन किया। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि सहित दो अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत