1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मिस्त्री की जगह इशात हुसैन बने टाटा ग्रुप की कंपनी TCS के अंतरिम चेयरमैन

मिस्त्री की जगह इशात हुसैन बने टाटा ग्रुप की कंपनी TCS के अंतरिम चेयरमैन

 Written By: IANS
 Published : Nov 10, 2016 03:48 pm IST,  Updated : Nov 10, 2016 03:48 pm IST

मुंबई: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने गुरुवार को कहा कि इशात हुसैन कंपनी के निदेशक मंडल के नए अंतरिम चेयरमैन होंगे। कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह तत्काल प्रभाव से

ishat hussain- India TV Hindi
ishat hussain

मुंबई: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने गुरुवार को कहा कि इशात हुसैन कंपनी के निदेशक मंडल के नए अंतरिम चेयरमैन होंगे। कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह तत्काल प्रभाव से साइरस मिस्त्री की जगह पद संभालेंगे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

टाटा संस ने कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 169 के तहत विशेष नोटिस जारी कर साइरस मिस्त्री को टीसीएस के निदेशक पद से हटाने के मुद्दे पर विचार के लिए शेयरधारकों की असाधारण आमसभा बुलाई है।

कंपनी ने जारी बयान में कहा, "नए चेयरमैन की नियुक्ति तक हुसैन (69) कंपनी के चेयरमैन पद पर रहेंगे।" टाटा संस ने पिछले महीने मिस्त्री (48) को यह कहते हुए हटा दिया था कि उन्होंने विभिन्न कारणों से उन्होंने बोर्ड का विश्वास खो दिया है।

इंग्लैंड एंड वेल्स के इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से प्रशिक्षित चार्टर्ड अकाउंटेंट हुसैन ने दिल्ली के सेंट स्टीफन्स कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री ली थी। अभी वह टाटा इंडस्ट्रीज व टाटा स्टील के निदेशक हैं। इसके अलावा वह टाटा समूह की कंपनी वोल्टास और टाटा स्काई के चेयरमैन भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत