1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिक्षक दिवस: बॉलीवुड सितारों ने अपने स्कूली दिनों को किया याद

शिक्षक दिवस: बॉलीवुड सितारों ने अपने स्कूली दिनों को किया याद

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 05, 2016 07:38 am IST,  Updated : Sep 05, 2016 07:38 am IST

मुंबई: इमरान हाशमी, अर्जुन रामपाल, कार्तिक आर्या और शिल्पा शेट्टी जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने शिक्षक दिवस से पूर्व अपने स्कूली दिनों का याद किया। बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान ने राज़ खोला कि उनका एक

Imran, Shilpa, Rampal- India TV Hindi
Imran, Shilpa, Rampal

मुंबई: इमरान हाशमी, अर्जुन रामपाल, कार्तिक आर्या और शिल्पा शेट्टी जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने शिक्षक दिवस से पूर्व अपने स्कूली दिनों का याद किया। बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान ने राज़ खोला कि उनका एक टीचर पर दिल आ गया था। इमरान ने पीटीआई से कहा, जब मैं तीसरी या चौथी कक्षा में था तो एक टीचर के प्रति मेरे मन में आकर्षण पैदा हो गया था लेकिन मेरे सबसे अच्छे शिक्षकों में से एक थे मेरे मैथ के प्रोफेसर, जो वास्तव में कड़ी मेहनत करते थे। वह मेरे ट्यूशन टीचर भी थे और सुबह 4:30 बजे से कक्षाएं लेनी शुरू कर देते थे। उतनी जल्दी जागने के बारे में कल्पना कीजिये।

रामपाल के साथ स्थिति विपरीत थी। बकौल फिल्म स्टार, मैं अच्छे और शरारती रूप में भी अपने शिक्षक का पसंदीदा छात्र था। मुझे लगता है कि उनके मन में मेरे प्रति आकर्षण था। मैं मुश्किल से निकलना जानता था। दबंग में विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद अपने स्कूली दिनों में बुरे छात्र नहीं थे। उन्होंने कहा, मैं बहुत अच्छा छात्र था। बहुत गंभीर और आग्याकारी। बहुत गंभीर होने के कारण शिक्षक मुझे हमेशा पसंद करते थे। वहीं धड़कन स्टार शिल्पा शेट्टी का मानना है कि उनकी मां उनके जीवन की सबसे अच्छी शिक्षिका थी। जय हो से अपने फिल्मी करियर की शुरआत करने वाली डेजी शाह ने कहा कि वह पर्दे पर एक छात्रा का किरदार निभाना चाहेंगी। प्यार का पंचनामा से पहचान पाने वाले कार्तिक आर्यन ने कहा कि वह बहुत शरारती छात्र थे और आखिरी बेंच पर बैठते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत