1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना में सामने आए Coronavirus के 1,863 नए मामले, कुल मामलों की संख्या 90,259 हुई

तेलंगाना में सामने आए Coronavirus के 1,863 नए मामले, कुल मामलों की संख्या 90,259 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2020 02:08 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 02:08 pm IST

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,863 नए मामले सामने आए तथा 10 और लोगों की मौत हो गई। इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 90,259 हो गई।

Telangana reports 1,863 new COVID-19 cases, ten deaths- India TV Hindi
Telangana reports 1,863 new COVID-19 cases, ten deaths Image Source : PTI

हैदराबाद: तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,863 नए मामले सामने आए तथा 10 और लोगों की मौत हो गई। इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 90,259 हो गई। राज्य सरकार की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन में दिए गए शुक्रवार रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद महानगर पालिका (जीएचएमसी) से संक्रमण के 394 नए मामले सामने आए।

Related Stories

आंकड़ों के अनुसार मेडचाल-मल्काजगिरी से 175, रंगारेड्डी से 131, करीमनगर से 104 और वारंगल (शहरी) से 101 मामले सामने आए हैं। बुलेटिन के अनुसार अब तक कोविड-19 के 66,196 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 23,379 मरीजों का इलाज चल रहा है।

तेलंगाना में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 73.34 प्रतिशत है। बुलेटिन के अनुसार 14 अगस्त को 21,239 नमूनों की जांच की गई। अब तक राज्य में सात लाख 32 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत