नई दिल्ली: राजस्थान के फलौदी में शुक्रवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को छू गया वहीं गुजरात के कई जगहों में अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आयी जबकि देश के पूर्वी तट से लगे इलाकों में रोआनू के प्रभाव से बारिश हुयी और पारा गिर गया। मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात तथा उत्तरप्रदेश, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र के कुछ छिटपुट जगहों पर लू से प्रचंड लू का उल्लेख करते हुए कहा कि 27-31 मई तक धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कल 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। मौसम विभाग ने गर्मी का कारण रोआनू को जिम्मेदार ठहराया।
गुजरात में 3 जगहों पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को छू गया था। कई जगहों पर अधिकतम तापमान में गिरावट आयी हालांकि भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। पूर्व में तटीय और पश्चिम बंगाल में गंगा नदी के आसपास वाले क्षेत्र में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की उम्मीद है क्योंकि रोआनू राज्य के तट की ओर बढ़ रहा है।