1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमला, पुलिस कांस्टेबल शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमला, पुलिस कांस्टेबल शहीद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 11, 2016 09:39 am IST,  Updated : Sep 11, 2016 10:04 am IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आर्मी कैंट इलाके के पास आज आतंकी हमला हुआ। मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल शहीद हो गया और एक सब इंस्पेक्टर के घायल होने की खबर है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा है।

terrorist attack at poonch- India TV Hindi
terrorist attack at poonch

नई दिल्ली: जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में आज सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने पुंछ में सुबह लगभग 8 बजे सेना के 93 ब्रिगेड मुख्यालयों के पास निर्माणाधीन सचिवालय इमारत से गोलीबारी करनी शुरू कर दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियो को चारों ओर से घेर लिया गया है और उनके निकल भागने के सभी मार्ग बंद कर दिए गए हैं।"

पुलिस के मुताबिक, 2 आतंकियों को पकड़ लिया गया है। पहला आतंकी पुंछ के मिनी सचिवालय और दूसरा एक स्थानीय नागरिक के घर में घुस गया था। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए सब इंस्पेक्टर मंजूर अहमद को अस्पताल पहुंचाया गया है। फायरिंग में पुलिस कांस्टेबल संदीप कुमार शहीद हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हमले को देखते हुए सेना ने उस इलाके से लोगों को हटा दिया है। कुल कितने आतंकी हैं, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक साथ कई जगहों से फायरिंग हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत