श्रीनगर: कश्मीर के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट सेना ने आज आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए 4 आतंकियों को मार गिराया। सेना के एक अधिकारी ने बताया, नौगाम सेक्टर में सीमा रेखा पर चौकस सैनिकों ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसका सुरक्षा बलों ने प्रभावी तरीके से जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गया।
अधिकारी ने बताया, 4 आतंकवदियों को मार गिराया गया है और घटनास्थल से युद्ध की तैयारी के जैसा स्टोर बरामद किया गया है। उन्होंने कहा मुठभेड़ अब भी जारी है।
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में आज सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने पुंछ में सुबह लगभग 8 बजे सेना के 93 ब्रिगेड मुख्यालयों के पास निर्माणाधीन सचिवालय इमारत से गोलीबारी करनी शुरू कर दी।