श्रीनगर: श्रीनगर में सोमवार को आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (CRPF) और जम्मू कश्मीर पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन में अब तक CRPF के 8 जवान घायल हुए हैं। घायल हुए 1 CRPF कमांडर की मौत हो गई है। जबकि 2 आतंकी के मारे जाने की खबर है। मौके पर तीन अलग अलग जगहों से फायरिंग होने की आशंका जताई जा रही है कि आतंकी ज्यादा भी हो सकते हैं।एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों ने खानयार क्षेत्र में सीआरपीएफ चौकी पर हमला किया।" श्रीनगर में कर्फ्यू के बावजूद हमला हुआ है।यहां मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बख्शी स्टेडियम में किया गया।