1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में 5 जनवरी के बाद सबसे निचले स्तर पर पेट्रोल का दाम, जानिए आज का भाव

दिल्ली में 5 जनवरी के बाद सबसे निचले स्तर पर पेट्रोल का दाम, जानिए आज का भाव

 Written By: IANS
 Published : Dec 23, 2018 11:10 am IST,  Updated : Dec 23, 2018 11:10 am IST

पेट्रोल, डीजल के दाम में रविवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही। पेट्रोल का भाव देश की राजधानी दिल्ली में 70.07 रुपये लीटर हो गया है जो जनवरी 2018 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

पेट्रोल, डीजल के दाम...- India TV Hindi
पेट्रोल, डीजल के दाम में रविवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही।

नई दिल्ली: पेट्रोल, डीजल के दाम में रविवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही। पेट्रोल का भाव देश की राजधानी दिल्ली में 70.07 रुपये लीटर हो गया है जो जनवरी 2018 के बाद का सबसे निचला स्तर है। चार अक्टूबर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 84 रुपये प्रति लीटर के रिकार्ड उच्च स्तर पर चला गया था। हालांकि,कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव इस साल के सबस निचले स्तर पर है। 

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 70.07 रुपये, 72.16 रुपये, 75.69 रुपये और 72.70 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 64.01 रुपये, 65.77 रुपये, 66.98 रुपये और 67.58 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

पांच जनवरी 2018 को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव क्रमश: 69.99 रुपये, 72.74 रुपये, 77.89 रुपये और 72.55 रुपये प्रति लीटर था। वहीं, एक जनवरी को चारों महानगरों में पेट्रोल का भाव क्रमश: 69.97 रुपये, 72.72 रुपये, 77.87 रुपये और 72.53 रुपये प्रति लीटर था।

तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 20 पैसे प्रति लीटर जबकि चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 18 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर कटौती की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत