1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दोपहर 12 बजे तक की बड़ी ख़बरें

दोपहर 12 बजे तक की बड़ी ख़बरें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 01, 2016 11:50 am IST,  Updated : May 01, 2016 11:51 am IST

12 बजे तक की बड़ी ख़बरें

Image- India TV Hindi
Image

पेट्रोल 1.06 रुपये और डीजल 2.94 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में पिछले एक पखवाड़े के दौरान तेज बढ़ोतरी के मद्देनजर तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 1.06 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम 2.94 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई दरें शनिवार आधी रात से लागू हो गई है। आगे पढ़ें

आज से दिल्ली में नहीं चलेंगी डीजल टैक्सियां
नई दिल्ली: ग्रीन सैस बढ़ाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने टैक्सी कंपनियों की उस अपील को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने डीजल कारों को सीएनजी में बदलने के लिए और समय की मांग की थी। शनिवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट में कहा गया कि फिलहाल ऐसी कोई तकनीक नहीं है जिससे कि डीजल से चलने वाली टैक्सी को सीएजी वाहन में तब्दील कर दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब दिल्ली में डीजल से चलने वाली टैक्सियां बंद हो जाएंगी। आगे पढ़ें

आज PM मोदी करेंगे बलिया से चुनावी शंखनाद
नई दिल्ली: पीएम मोदी रविवार को बलिया में मई दिवस पर महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित करेंगे। इसे उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव के लिये भाजपा का शंखनाद भी माना जा रहा है। आगे पढ़ें

उत्तराखंड: भीषण आग बुझाने में जुटी सेना, 7 लोगों की मौत
नई दिल्ली: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को रविवार को 89 दिन हो गए हैं। अब यह आग राज्य के सभी 13 जिलों के जंगलों तक फैल चुकी है। आग पर काबू पाने के लिए आर्मी और एयरफोर्स को बुलाया गया है। रविवार को सेना के MI-17 हेलिकॉप्टर्स से पानी गिराने का काम शुरू कर दिया गया। एनडीआरएफ को भी तैनात किया गया है। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे राज्य में हाई अलर्ट है। आगे पढ़ें

IPL9: वार्नर की धमाकेदार पारी, हैदराबाद ने आरसीबी को 15 रन से हराया
हैदराबाद: कप्तान डेविड वार्नर की एक और धमाकेदार पारी से सनराइजर्स हैदराबाद ने बारिश से प्रभावित आईपीएल नौ में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को 15 रन से हराकर शीर्ष चार में जगह बनाई। बारिश और तेज हवाओं के कारण मैच एक घंटा देरी से शुरू हुआ। बाद में उप्पल के स्टेडियम में वार्नर के बल्ले से तूफान और रन वर्षा हुई। वार्नर ने 50 गेंदों पर नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 92 रन बनाए। आगे पढ़ें

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने की शादी
मुंबई: अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके प्रेमी करण सिंह ग्रोवर आज शाम यहां बंगाली शादी समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए। शादी दक्षिण मुंबई के एक होटल में हुई। यह एक निजी समारोह था जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की जिनमें बिपाशा के पूर्व प्रेमी और अब करीबी मित्र डिनो मोरिया और हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवानी शामिल थे। आगे पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत