1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. त्रिपुरा: एक्शन में बिप्लव देव सरकार, सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने माकपा, कांग्रेस के सात ऑफिस गिराए गए

त्रिपुरा: एक्शन में बिप्लव देव सरकार, सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने माकपा, कांग्रेस के सात ऑफिस गिराए गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 07, 2018 11:19 pm IST,  Updated : May 07, 2018 11:19 pm IST

राज्य में राजनीतिक पार्टियों के 100 से ज्यादा अवैध ढांचों की पहचान की गई है। 

त्रिपुरा के...- India TV Hindi
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव।

अगरतला: त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में ओल्ड स्टैंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बने माकपा , कांग्रेस और उनसे संबद्ध ट्रेड यूनियन के ढाचों को सोमवार को गिरा दिया गया। इन ढाचों को गिराने का काम सुबह के समय शुरू हुआ और कई घंटों तक चला। राज्य की राजधानी त्रिपुरा सहित पश्चिमी त्रिपुरा जिले में राजनीतिक पार्टियों के 100 से ज्यादा अवैध ढांचों की पहचान की गई है। जिला मजिस्ट्रेट ( पश्चिमी त्रिपुरा ) मिलिंद रामटेके ने कहा कि सभी अवैध ढाचों को आने वाले दिनों में गिरा दिया जाएगा। 

जहां एक तरफ राज्य सरकार इस तरह की कार्रवाई को अंजान दे रही है तो वहीं राज्य में आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और केरल आंधी-तूफानसे प्रभावित हो सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत