1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. TTE ने 15 रूपये की रसीद नहीं दी, बीच रास्ते में हुआ सस्पेंड

TTE ने 15 रूपये की रसीद नहीं दी, बीच रास्ते में हुआ सस्पेंड

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 14, 2016 10:10 am IST,  Updated : Sep 14, 2016 04:17 pm IST

यात्री ने टीटीई की शिकायत को ट्वीट किया और ट्रेन के मेडता पहुंचते ही डीआरएम ने टीटीई को निलंबन का आदेश थमा दिया।

Indian Railways- India TV Hindi
Indian Railways

जयपुर: एक टीटीई ने बाडमेर से कालका जा रहीं ट्रेन के आरक्षित कोच में बिना आरक्षण के सफर कर रहे एक यात्री से पंद्रह रूपये लिये लेकिन इसकी रसीद नहीं दी। यात्री ने टीटीई की शिकायत को ट्वीट किया और ट्रेन के मेडता पहुंचते ही डीआरएम ने टीटीई को निलंबन का आदेश थमा दिया।

जोधपुर डीआएम राहुल गोयल ने बताया कि गत शनिवार बाडमेर से कालका जा रही ट्रेन के एक आरक्षित कोच में टीटीई बिना वैध टिकट पाये जाने वाले यात्रियों से 15-15 रूपये ले रहा था लेकिन उसकी रसीद नहीं दी। एक ने पंद्रह रूपये देने के बाद रसीद की मांग की लेकिन टीटीई ने रसीद नहीं दी। यात्री ने इसकी शिकायत ट्वीट की। शिकायत की जांच विजिलेंस को सौपी गयी। विजिलेंस दल ने ट्र्रेन के मेडता पंहुचते ही टीटीई श्याम लाल को उतार कर जांच की। जांच रिपोर्ट डीआरएम को सौपी गयी। डीआरएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीटीई को मेडता में ही निलम्बन का आदेश थमा दिया।

गोयल ने बताया कि निरीक्षक ने जांच कर अपनी रिपोर्ट सौपी । जांच रिपोर्ट में शिकायत सही पायी गयी और टीटीई के पास करीब एक हजार रूपये अधिक मिले जिसके बारे में सन्तोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत