1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान: थाने पर हमला व गोलीबारी मामले में दो गिरफ्तार

राजस्थान: थाने पर हमला व गोलीबारी मामले में दो गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 07, 2019 10:21 pm IST,  Updated : Sep 07, 2019 10:21 pm IST

राजस्थान पुलिस ने एक थाने पर गोलीबारी करके कुख्यात अपराधी को भगा ले जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महानिरीक्षक (जयपुर रेंज) एस सैंगाथीर ने भाषा को बताया कि घटना के सिलसिले में विनोद स्वामी व कैलाश चंद्र उर्फ केसी गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

arrest- India TV Hindi
राजस्थान: थाने पर हमला व गोलीबारी मामले में दो गिरफ्तार (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : INDIA TV

जयपुरराजस्थान पुलिस ने एक थाने पर गोलीबारी करके कुख्यात अपराधी को भगा ले जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महानिरीक्षक (जयपुर रेंज) एस सैंगाथीर ने भाषा को बताया कि घटना के सिलसिले में विनोद स्वामी व कैलाश चंद्र उर्फ केसी गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। विनोद स्वामी बहरोड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कुछ हथियारबंद लोगों ने अलवर जिले के बहरोड़ थाने में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की और कुख्यात अपराधी विक्रम गुर्जर उर्फ पपला को लेकर भाग गए। वहीं इस घटना के बाद बहरोड़ पहुंचे पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि इस बारे में राजस्थान की पुलिस हरियाणा की पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले में बाकी आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस के बयान के अनुसार शुक्रवार को विक्रम गुर्जर उर्फ पपला गैंग के सदस्यों ने पुलिस थाने पर हमला व गोलीबारी की और वहां की हवालात में बंद पपला को छुड़ाकर भाग गए। विक्रम गुर्जर कुख्यात गैंगस्टर है जिसके खिलाफ हत्या, अवैध हथियार के आठ प्रकरण हैं। हरियाणा की पुलिस ने उस पर एक लाख रूपये का इनाम भी रखा है। इस प्रकरण की जांच विशेष कार्यबल (एसओजी) कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत