1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोएडा में सेक्टर 100 और 78 में रहने वाले दो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित, आइसोलेशन में रखा गया

नोएडा में सेक्टर 100 और 78 में रहने वाले दो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित, आइसोलेशन में रखा गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2020 12:38 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 01:09 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। गौतम बुद्ध नगर जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Corona Virus- India TV Hindi
Corona Virus

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। गौतम बुद्ध नगर जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने बताया कि जनपद में कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज सेक्टर 100 स्थित लोटस वुलबर्ड सोसाइटी में रहने वाली महिला है, जो हाली ही में फ्रांस से लौटी थी। महिला को पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया है। महिला को विदेश से लौटने के बाद से ही निगरानी रखी जा रही थी । महिला को हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया था । जिसके रिपोर्ट आज पॉजिटिव आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है । महिला  अपनी बहन के साथ रहती है , उसकी बहन का  भी सैम्पल ले लिया गया है । और जांच के।लिए भेजा गया है । अभी रिपोर्ट आनी बाकी है । 

दूसरा मरीज सेक्टर 78 में हाइड पार्क का रहने वाला है। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति जिस कंपनी में काम करता है  उसी कंपनी में एल व्यक्ति कंपनी के काम से विदेश गए हुए थे । वापस लौटने के बाद उनकी जांच हुई तो कोरोना पॉजिटिव पाया गया। तब तक वो कंपनी के कई कर्मचारियों के संपर्क में आ चुके थे। स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी के सभी कर्मचारियों पर निगरानी रखे हुए था । इसमे 29 कर्मचारी ऐसे थे जो कोरोना पॉजिटिव के सीधे संपर्क में थे । इन्ही के से एक व्यक्ति की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आने के बाद आज उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है । इस व्यक्ति को  चार दिन पहले  ही आइसोलेट कर लिया गया था  ।

संक्रमित पाए जाने के बाद उसे भी अस्पताल के अलग कमरे में रखा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों सोसाइटियों की निगरानी की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है तथा सोसाइटी को साफ-सफाई के जरिए संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। दो प्रमुख आवासीय स्थानों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद यहां रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। 

हाइड पार्क सोसाइटी के लोगों ने निर्णय लिया है कि सभी घरेलू सहायिकाओं, विक्रेताओं, डिलीवरी ब्वॉय, आगंतुकों को सोसाइटी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी निवासियों से अपने-अपने फ्लैट में रहने का अनुरोध किया गया है। दोनों सोसायटी के मार्केट को भी बंद कर दिया गया है तथा उन्हें संक्रमण मुक्त करने का काम जारी है। 

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। गौतम बुद्ध नगर जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने बताया कि जनपद में कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज सेक्टर 100 स्थित लोटस वुलबर्ड सोसाइटी में रहने वाली महिला है, जो हाली ही में फ्रांस से लौटी थी। महिला को पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

दूसरा मरीज सेक्टर 78 में हाइड पार्क का रहने वाला है। संक्रमित पाए जाने के बाद उसे भी अस्पताल के अलग कमरे में रखा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों सोसाइटियों की निगरानी की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है तथा सोसाइटी को साफ-सफाई के जरिए संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। दो प्रमुख आवासीय स्थानों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद यहां रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। 

हाइड पार्क सोसाइटी के लोगों ने निर्णय लिया है कि सभी घरेलू सहायिकाओं, विक्रेताओं, डिलीवरी ब्वॉय, आगंतुकों को सोसाइटी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी निवासियों से अपने-अपने फ्लैट में रहने का अनुरोध किया गया है। दोनों सोसायटी के मार्केट को भी बंद कर दिया गया है तथा उन्हें संक्रमण मुक्त करने का काम जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत