नई दिल्ली: एनडीए नीत नरेंद्र मोदी सरकार को दो साल पूरे होने वाले हैं। इन दो सालों के दौरान सरकार ने जनता से जुड़े तमाम बड़े फैसले लिए। कुछ फैसलों की सराहना हुई तो कुछ में विपक्ष समेत जनता का भी विरोध झेलना पड़ा। हालांकि खुद को देश का मजदूर नंबर वन कहने वाले मोदी ने आम आदमी की तमाम छोटी-छोटी तकलीफों का बड़ा निदान निकालने की भरसक कोशिशें की हैं, फिर वो चाहे गरीबों को एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराने की बात हो या फिर काशी में मछुआरों को ई-बोट बांटाना। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि नरेंद्र मोदी ने इन दो सालों में जनता का कितना विश्वास जीता। तो जानिए केंद्र सरकार की बीते दो साल में क्या-2 बड़े फैसले और उपलब्धियां रही हैं।
जन धन योजना: इस योजना के जरिए करीब 15 करोड़ लोगों के बैंक खाते खुल गए, करीब 10 करोड़ रूपे कार्ड जारी हो गए और लोगों को लाइफ कवर और पेंशन की सुविधा मयस्सर हुई।
स्वच्छ भारत अभियान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत मिशन लोगों को इतना भाया कि इसमें साथ देने के लिए दिग्गज कारपोरेट हस्तियां भी कूद पड़ीं। अनिल अंबानी उसमे एक बड़ा नाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019 तक पूर्ण स्वच्छता का वादा किया है।
घरेलू गैस सिलेंडर को डीबीटी से जोड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरेलू गैल को डॉयरेक्ट कैश-बैनिफिट ट्रांसफर स्कीम से जोड़ दिया, ताकि करीब 5 बिलियन डॉलर की सालाना सब्सिडी को बचाया जा सके।
रेलवे में विदेशी निवेश को मंजूरी: रेलवे में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में विदेशी निवेश को मंजूरी देने का एक बड़ा फैसला किया गया।
रक्षा क्षेत्र में विदेश निवेश को मंजूरी: नरेंद्र मोदी सरकार ने रक्षा क्षेत्र में भी एफडीआई की सीमा को 49 फीसदी तक बढ़ा दिया और तकनकी स्थानांतरण क्षेत्र में इसे 74 फीसदी के करीब पहुंचा दिया।
रफेल खरीद सौदे में तेजी: फ्रांस से रफेल विमान खरीद में तेजी देखने को मिली। भारत को फ्रांस से 36 रफेल विमान मिलने हैं।
बीमा और निवेश क्षेत्र में एफडीआई को मंजूरी:बीमा और निवेश के क्षेत्र में 49 फीसदी एफडीआई को मंजूरी देना केंद्र सरकार का एक बड़ा फैसला रहा।
100 स्मार्ट शहरों की योजना को मंजूरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना से देश के करीब 100 गांव स्मार्ट सिटी में शुमार हो जाएंगे।
तीन बड़े देशी अभियान की शुरुआत: नरेंद्र मोदी सरकार ने तीन बड़े देशी अभियान मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया की पहल को अमली जामा पहना दिया। ताकि रोजगार सृजन भी किया जा सके।
मुद्रा योजना की शुरुआत: नरेंद्र मोदी सरकार ने मुद्रा योजना की नई पहल ही जिसमे छोटे उद्यमियों को अपना कारोबार शुरु करने के लिए 50,000 से 10 लाख तक का लोन देने की सुविधा उपलब्ध है।