1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े फैसले, जानिए- किसानों और छात्रों को क्या मिला?

कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े फैसले, जानिए- किसानों और छात्रों को क्या मिला?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2019 06:59 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 07:37 pm IST

आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए, जिनके बारे में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल Image Source : ANI

नई दिल्ली: आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए, इनमें देशभर में 75 नए मेडिकल कॉलेज खोलना और किसानों को 60 लाख मिट्रीक टन चीनी निर्यात के लिए सब्सिडी देना भी शामिल है। कैबिनेट बैठक के बाद इन फैसलों के बारे में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि 24 हजार करोड़ के खर्च से देशभर में 75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएगें। यह मेडिकल कॉलेज ऐसी जगहों पर खोले जाएगें, जहां पहले मेडिकल कॉलेज नहीं हैं। जावड़ेकर ने कहा कि सभी 75 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण 2020-21 तक कर दिया जाएगा। इससे देश में 15 हजार 700 MBBS सीट्स बढ़ेंगी।

गन्ना निर्यात करने के लिए एक्सपोर्ट सब्सिडी

कैबिनेट के फैसलों के बारे बताते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि '60 लाख मिट्रीक टन गन्ना निर्यात करने के लिए गन्ना किसानों को एक्सपोर्ट सब्सिडी देने का फैसला लिया गया है। जावड़ेकर ने कहा कि किसानों को कुल 6 हजार करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी, जो सीधे किसानों के खाते में पहुंचेगी।

कोल माइनिंग में 100 फीसदी FDI

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि कोल माइनिंग में 100 फीसदी FDI को भी मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि पांच साल में पहले से 1.5 गुना FDI देश में आया है। उन्होंने कहा कि '2014-19 में 286 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड FDI आया है। इसके पिछले 5 सालों में 189 बिलियन आया था। 2018-19 में रिकॉर्ड 64.37 बिलियन डॉलर प्रोविशनल FDI आया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत