1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पर्सनल लॉ बोर्ड मुस्लिम महिलाओं को केवल वस्तु समझता है: VHP

पर्सनल लॉ बोर्ड मुस्लिम महिलाओं को केवल वस्तु समझता है: VHP

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 17, 2017 08:26 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 08:27 pm IST

तीन तलाक के मुद्दे पर घोषणा के लिए आल इण्डिया मुस्लिम पर्शनल लॉ बोर्ड पर निशाना साधते हुए विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने आज आरोप लगाया कि वह महिलाओं को समान अधिकार देने को तैयार नहीं है और उन्हें केवल एक वस्तु समझता है।

vhp- India TV Hindi
vhp

नई दिल्ली: तीन तलाक के मुद्दे पर घोषणा के लिए आल इण्डिया मुस्लिम पर्शनल लॉ बोर्ड पर निशाना साधते हुए विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने आज आरोप लगाया कि वह महिलाओं को समान अधिकार देने को तैयार नहीं है और उन्हें केवल एक वस्तु समझता है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मुस्लिम महिलाओं के लिए समान अधिकार की वकालत करते हुए विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डा. सुरेन्द्र जैन ने आरोप लगाया कि एआईएमपीएलवी आज भी सदियों पुरानी रूढिवादी परंपरा थोप रही है।

पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि मुसलमानों के पास पर्सनल लॉ का पालन करने का संवैधानिक अधिकार है। जैन ने कहा कि एआईएमपीएलबी महिलाओं को वस्तु समझते हैं। अपनी आधी आबादी को ये सामान्य मानव अधिकार भी देने को तैयार नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि और इसलिए मुस्लिम महिलाओं को मानवाधिकार दिलाने हेतु अब केंद्र सरकार को ही इस बाबत आवश्यक कानून अविलम्ब बनाने चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत